फ्रोजन शोल्डर का इलाज (Frozen Shoulder Ka Ilaj)
सुबह उठते ही कंधे में ऐसी अकड़न कि हाथ ऊपर उठाना मुश्किल हो जाए, या रात में करवट बदलते ही तेज़ दर्द से नींद टूट जाए, यह फ्रोजन शोल्डर (कंधे की अकड़न) से जूझ रहे लाखों लोगों की रोज़मर्रा की कहानी है। सबसे बड़ा सवाल: क्या फ्रोजन शोल्डर इलाज संभव है, और कैसे?
अच्छी खबर यह है कि सही समय पर सही कदम उठाने से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है, दवाइयों और फिजियोथेरेपी जैसे आसान तरीकों से शुरू होकर, ज़रूरत पड़ने पर सर्जरी तक पहुंचता है। इस blog में जानेंगे यह क्यों होता है, इसके लक्षण, चरण, जांच, इलाज के हर विकल्प, और कुछ कारगर घरेलू उपाय भी।
Book a Consultation with Dr. Ramkinkar Jha, Leading Orthopaedic Surgeon in Gurgaon
फ्रोजन शोल्डर क्या है? (Frozen Shoulder Kya Hai?)
फ्रोजन शोल्डर या कंधे की अकड़न, मेडिकल भाषा में एडहेसिव कैप्सूलाइटिस, कंधे के जोड़ की वह समस्या है जिसमें दर्द-अकड़न बढ़ते हुए हाथ हिलाना-डुलाना मुश्किल कर देती है, जैसे कंधा अपनी जगह पर जम ही गया हो, इसीलिए इसे “फ्रोजन” शोल्डर कहा जाता है।
कंधे की बनावट
कंधे का जोड़ शरीर के सबसे ज़्यादा घूमने वाले जोड़ों में से एक है, जो तीन हड्डियों से मिलकर बनता है:
- Humerus: ऊपरी बांह की हड्डी
- Scapula: कंधे की हड्डी
- Clavicle (हंसली): कॉलरबोन
इन्हें जोड़े रखता है एक पतला, लचीला ऊतक (Tissue), शोल्डर कैप्सूल, जो जोड़ को सुरक्षित रखते हुए उसे आराम से घूमने देता है।

फ्रोजन शोल्डर क्यों होता है? (कारण)
फ्रोजन शोल्डर के कारण (causes) अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। माना जाता है कि कैप्सूल में सूजन आने से वह पहले मोटा, फिर धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है, जिससे कंधे की गति सीमित हो जाती है।
कुछ स्थितियां इसको ट्रिगर कर सकती हैं:
- चोट, सर्जरी या फ्रैक्चर के बाद कंधे का लंबे समय तक स्थिर रहना
- विटामिन डी की कमी
फ्रोजन शोल्डर किसे होता है? (Frozen Shoulder Risk Factors)
फ्रोजन शोल्डर आमतौर पर 40 से 60 साल की उम्र में शुरू होता है, और पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में खतरा ज़्यादा होता है। कुछ स्थितियां इसका जोखिम और बढ़ा देती हैं:
- डायबिटीज (Diabetes)
- थायराइड (Thyroid) की गड़बड़ी
- पार्किंसंस (Parkinson’s disease)
- हृदय रोग
- सर्जरी, फ्रैक्चर या चोट के बाद कंधे का लंबे समय तक स्थिर रहना
इनमें से कोई भी स्थिति हो, तो कंधे में हल्का दर्द भी नज़रअंदाज़ न करना बेहतर है।
फ्रोजन शोल्डर के लक्षण (Frozen Shoulder Symptoms)
फ्रोजन शोल्डर के लक्षण अक्सर इतनी धीरे शुरू होते हैं कि लोग इसे मामूली दर्द समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। सबसे पहला संकेत है कंधे में हल्का दर्द, जो धीरे-धीरे अकड़न में बदल जाता है।
- रात में दर्द का बढ़ना, नींद ठीक से न आना
- कंधा घुमाने या ऊपर उठाने में तकलीफ
- शर्ट पहनना, बाल संवारना, या पीठ के पीछे हाथ ले जाने में दिक्कत
- कुछ लोगों को हल्की सूजन या हाथ में कमज़ोरी भी महसूस हो सकती है
यह दर्द कुछ हफ्तों से ज़्यादा बना रहे, तो नज़रअंदाज़ करने की बजाय जांच करवाना बेहतर रहता है, जितनी जल्दी पहचान होगी, इलाज उतना ही आसान रहेगा।
फ्रोजन शोल्डर के चरण (Frozen Shoulder Stages)
फ्रोजन शोल्डर एक ही दिन में नहीं होता, बल्कि धीरे-धीरे तीन चरणों से गुज़रते हुए बढ़ता है, पहले हालत बिगड़ती है, फिर कुछ समय स्थिर रहती है, और आख़िर में अपने आप ठीक होने की प्रक्रिया शुरू होती है:
फ्रीजिंग स्टेज (Freezing stage):
- कंधे में दर्द शुरू, धीरे-धीरे बढ़ना
- कंधे की गति का कम होना
- कुछ हफ्तों से लेकर कई महीनों तक चल सकती है
फ्रोजन स्टेज (Frozen stage):
- दर्द थोड़ा कम हो सकता है
- अकड़न चरम सीमा पर
- रोज़मर्रा के कामों में मुश्किल
थॉइंग स्टेज (Thawing stage):
- कैप्सूल की जकड़न धीरे-धीरे कम होने लगती है
- कंधे की गति वापिस आना शुरू होती है, दर्द भी कम होता जाता है
डॉ. रामकिंकर झा, डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक्स विभाग, CK बिड़ला हॉस्पिटल, गुड़गांव (20+ साल का अनुभव, AIIMS नई दिल्ली से ट्रेनिंग) के अनुसार: “फ्रोजन शोल्डर ठीक होने में समय लेता है, अक्सर एक से तीन साल तक, इसलिए धैर्य ज़रूरी है। पर अगर हफ्तों तक आराम के बावजूद सुधार न दिखे, तो देर न करें, किसी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं।”
Struggling with Joint Pain, Sports Injury, or Arthritis?
फ्रोजन शोल्डर की जांच (Frozen Shoulder Diagnosis)
फ्रोजन शोल्डर की पहचान ज़्यादातर शारीरिक परीक्षण से ही हो जाती है, बड़े टेस्ट की ज़रूरत कम ही पड़ती है। इसमें इस्तेमाल होने वाले कुछ आम टेस्ट इस प्रकार हैं:
शारीरिक परीक्षण:
- एक्टिव मूवमेंट टेस्ट: मरीज़ खुद कंधा घुमाकर या ऊपर उठाकर दिखाता है
- पैसिव मूवमेंट टेस्ट: डॉक्टर खुद मरीज़ का हाथ घुमाकर गति जांचते हैं
- दोनों में गति सीमित मिले, तो यह फ्रोजन शोल्डर का ख़ास संकेत माना जाता है
एपली स्क्रैच टेस्ट:
- मरीज़ को हाथ से पीठ छूने के लिए कहा जाता है, अलग-अलग तरीकों से (कंधे के पीछे से नीचे, कमर के पीछे से ऊपर)
- दिक्कत या दर्द होना, फ्रोजन शोल्डर का संकेत है
X-ray:
- हड्डियों की अंदर की इमेज बनाई जाती है
- मुख्य रूप से गठिया की समस्या पता लगाने के लिए
MRI:
- असामान्य लक्षण या राहत न मिलने पर
- कंधे के अंदरूनी हिस्सों की डिटेल इमेज मिलती है
कुछ ही मिनटों में होने वाले ये टेस्ट सही इलाज की दिशा तय करने में मदद करते हैं।
फ्रोजन शोल्डर का इलाज (Frozen Shoulder Treatment)
डॉ. रामकिंकर झा के अनुसार फ्रोजन शोल्डर का उपचार ज़्यादातर non-surgical तरीकों से ही हो जाता है, सर्जरी सिर्फ़ कुछ चुनिंदा मामलों में ज़रूरी पड़ती है। इलाज सबसे आसान तरीकों से शुरू होकर, ज़रूरत पड़ने पर अगले विकल्प अपनाए जाते हैं:
फिजियोथेरेपी और एक्सरसाइज:
- इलाज का सबसे अहम हिस्सा, कंधे की गति धीरे-धीरे वापस लाता है
- पेंडुलम स्ट्रेच, टॉवल स्ट्रेच, फिंगर वॉक, क्रॉस-बॉडी रीच, आर्मपिट स्ट्रेच जैसी exercises शामिल
- नियमित करने पर तेज़ रिकवरी
दवाइयाँ और दर्द निवारक:
- पेनकिलर या एंटी-इनफ्लेमेटरी (Painkiller and Anti Inflammatory): दर्द-सूजन को घटाए
- पर जकड़न की जड़ ठीक नहीं करतीं
स्टेरॉयड इंजेक्शन:
- सीधे कंधे के जोड़ में दिया जाता है
- दर्द-सूजन में राहत, खासकर फ्रीजिंग स्टेज में
हाइड्रोडायलेशन:
- दवाइयों-फिजियोथेरेपी से आराम न मिले तब
- कैप्सूल में स्टेराइल फ्लूइड इंजेक्ट किया
- कैप्सूल फैलेगा
- जकड़न में राहत
मैनिपुलेशन अंडर एनेस्थीसिया:
- मरीज़ को एनेस्थीसिया देना
- कंधे को घुमाकर जकड़न वाले टिश्यू को ढीला करना
- छोटा प्रोसीजर, रिकवरी तेज़
आर्थोस्कोपिक कैप्सूलर रिलीज (सर्जरी):
- अगर बाकि विकल्प असर न दिखाए
इनमें से कौन सा तरीका आपके लिए सही है, यह कंधे की स्टेज और गंभीरता देखकर डॉक्टर ही तय कर सकते हैं।

कंधे की अकड़न के घरेलू उपाय (Frozen Shoulder Home Remedies)
कुछ घरेलू तरीके भी दर्द-अकड़न कम करने में मदद कर सकते हैं,यह इलाज की जगह नहीं ले सकते, बस सहयोगी हैं:
गर्म या ठंडी सिंकाई (Hot/ Cold Therapy)
- शुरुआत में ठंडी सिंकाई असरदार
- अकड़न व जकड़ी मांसपेशियों में गर्म सिंकाई
- दोनों बारी-बारी इस्तेमाल करना भी राहत देता है
सोने का सही तरीका
- दर्द वाले कंधे के बल न सोएं
- पीठ के बल सोते समय कंधे के नीचे हल्का तकिया रखें
- अच्छी नींद: तेज़ रिकवरी में मददगार
एंटी-इनफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ
- सूजन घटाने में सहायक
- हल्दी, अदरक, ओमेगा-3 (अखरोट, मछली)
फ्रोजन शोल्डर की राह भले ही धीमी हो, लेकिन सही देखभाल के साथ हर मरीज़ अपने कंधे की पूरी गति वापस पा सकता है, बस धैर्य और सही इलाज साथ चाहिए।
फ्रोजन शोल्डर से बचाव (Frozen Shoulder Prevention)
फ्रोजन शोल्डर को पूरी तरह रोकना हमेशा मुमकिन नहीं होता, लेकिन कुछ आसान आदतें इसका खतरा काफी हद तक कम कर सकती हैं:
- सर्जरी/चोट के बाद जल्द हल्की मूवमेंट शुरू करें (डॉक्टर की सलाह से)
- डायबिटीज़, थायराइड कंट्रोल में रखें
- शुरुआती दर्द-अकड़न को नज़रअंदाज़ न करें
छोटी-छोटी सावधानियां लंबे समय में कंधे को जकड़न से बचाने में बड़ा फ़र्क़ डाल सकती हैं।
निष्कर्ष
फ्रोजन शोल्डर धीरे-धीरे शुरू होकर लंबा खिंच सकता है, लेकिन सही जानकारी और सही समय पर सही कदम उठाने से यह पूरी तरह ठीक होने वाली समस्या है। दवाइयों और फिजियोथेरेपी से लेकर ज़रूरत पड़ने पर सर्जरी तक, हर स्टेज के लिए एक कारगर इलाज मौजूद है, बस देरी न करना सबसे ज़रूरी है।
कंधे में लगातार दर्द या अकड़न महसूस हो रही है, तो इंतज़ार की बजाय समय रहते किसी अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना सबसे समझदारी भरा कदम है।
